Friday Feb 6, 2026

प्रशिक्षण में गए मुख्य आरक्षी कल 4 फरवरी को निधन हुआ

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के मुख्य आरक्षी बच्ची सिंह (50) का निधन हो गया। मूल रूप से ग्राम विरखन प्यूड़ा मुक्तेश्वर नैनीताल के निवासी बच्ची सिंह पदोन्नति प्रशिक्षण के लिए 31वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर में रवाना हुए थे।

मुख्य आरक्षी 1 दिन के अवकाश मे प्रशिक्षण संस्थान से घर गए थे। जहां कल 4 फरवरी की रात करीब 9.30 बजे उनका आकस्मिक निधन हो गया। मुख्य आरक्षी के निधन से चंपावत पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।

 

मुख्य आरक्षी बच्ची सिंह। (फाइल फोटो)

 

मुख्य आरक्षी बच्ची सिंह पुलिस विभाग में अप्रैल 2002 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। SP अजय गणपति सहित चंपावत पुलिस परिवार ने श्रद्धाजंलि अर्पित कर संवेदना जताई है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.