Wednesday Feb 18, 2026

चंपावत तहसील दिवस में कुल 3 शिकायतें आईं, सभी का मौके पर निस्तारण

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के मुख्य तहसील दिवस में फरियादी अमूमन गायब रहे। आज 17 फरवरी (मंगलवार) को तहसील में ADM केएन गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय 'तहसील दिवस' में सिर्फ 3 समस्याएं आईं। सूचना विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक तीनों समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

चंपावत तहसील दिवस।

स्थानीय निवासी सुधा खर्कवाल ने अपने घर में पानी नहीं आने की समस्या रखी। इस पर ADM ने जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर समस्या दूर करने के निर्देश दिए। रामदत्त जोशी ने अपनी भूमि के सीमांकन की मांग की गई। बलदेव प्रसाद ने ग्राम गड़कोट की पंचायत भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की। ADM ने इन दोनों मामलों का संज्ञान लेते हुए SDM को नियमानुसार जांच कर तत्काल कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.