Monday Apr 20, 2026

22 दिन तक चलेगी श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा

हर दो वर्ष में होती है श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा

देवभूमि टुडे

चंपावत। इंसाफ के मंदिर चंपावत के गोरलदेव मंदिर से श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। आज 19 अप्रैल को अक्षया तृतीया के दिन यात्रा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। धार्मिक गतिविधियां पंडित बसंत बल्लभ पांडेय ने कराई। देवडांगरों ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। यह यात्रा हर दो वर्ष में होती हैं।

श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा संयोजक विजय भट्ट के नेतृत्व में शुरू हुई श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा का श्रीगणेश आज 19 अप्रैल को अपरान्ह 2 बजे हुआ। सचिव सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और परंपरा का संरक्षण करना है। आज यात्रा टनकपुर तक पहुंची। 22 दिनी यात्रा विभिन्न स्थानों के मंदिर में जाएगी। समापन चंपावत के गोरल देव मंदिर में 9 मई को होगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह कार्की, सुधीर शाह, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, डंगरिया कमल जीना, गौरव कार्की, सौरभ कार्की, दीपांशु कार्की, पृथ्वीपाल कार्की सहित कई भक्त मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.