चंपावत में गोल्ज्यू महोत्सव 10 दिन तक होगा
गोल्ज्यू महोत्सव चंपावत की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा:प्रेमा पांडेय
नगर पालिका, गोल्ज्यू मंदिर समिति, व्यापार मंडल और स्पोट्र्स क्लब की बैठक
देवभूमि टुडे
चंपावत। इंसाफ के देव गोरलदेव की धरती चंपावत में गोल्ज्यू महोत्सव 4 मई से होगा। ये निर्णय आज 2 अप्रैल को नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी के संचालन में हुई बैठक में लिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि महोत्सव संपन्न होने के बाद गोरलचौड़ मैदान को पहले की तरह ठीक-ठाक कर दिया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि गोल्ज्यू महोत्सव चंपावत की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे सफलतापूर्वक आयोजित करना हमारी प्राथमिकता है। महोत्सव पर अंतिम निर्णय के लिए 6 अप्रैल को एक और बैठक होगी।


गोल्ज्यू मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह कार्की और सचिव सुधीर शाह ने बताया कि महोत्सव का श्रीगणेश 4 मई को प्रस्तावित है। महोत्सव 10 दिन तक चलेगा। 3 दिन तक पूजा-अर्चना होगी। 4 मई से 6 मई तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 10 दिन का व्यापारिक मेला चलेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह ने कहा कि व्यापारिक गतिविधियों पर अंतिम निर्णय व्यापार मंडल से मंत्रणा कर लिया जाएगा।
सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, गीता अधिकारी, रोहित बिष्ट, नंदन सिंह तड़ागी, गौरव कलौनी, दिनेश बर्दोला, चंपावत स्पोर्ट्स क्लब से विजय चौधरी डॉ. कीर्ति बल्लभ शक्टा, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, नीरज जोशी, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा, अशोक वर्मा, देवीलाल वर्मा, जोगेंद्र नाथ, मुकेश गिरी बाबा, सुनील पुनेठा, आनंद अधिकारी आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.