Thursday Feb 5, 2026

ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के अस्तित्व में नहीं आने तक ARTO कार्यालय में ही वाहनों की फिटनेस के आदेश के बाद जाम का निर्णय हुआ वापस

देवभूमि टुडे

चंपावत। कुमाऊं मंडल में आज 4 फरवरी को टैक्सी यूनियन का प्रस्तावित जाम वापस हो गया है। ATS (ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) के अस्तित्व में नहीं आने तक ARTO कार्यालय में ही वाहनों की फिटनेस के निर्णय के बाद जाम नहीं करने का निर्णय लिया गया। अब टैक्सी यूनियन चक्काजाम नहीं करेगा।फिलहाल एक जुलाई तक हड़ताल स्थगित की गई है।

कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने बताया कि सरकार ने पूर्व की भांति ही फिटनेस की मांग मान ली है। जिसके बाद जाम नहीं करने का निर्णय लिया गया।

ललित मोहन भट्ट।

 

 

वाहनों की फिटनेस की जिम्मेदारी ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन की थी, लेकिन पिथौरागढ़, बागेश्वर सहित कई पहाड़ी जिलों में ATS के अस्तित्व में नहीं आने से टैक्सी संचालकों को भारी दुशवारी होती थी। उन्हें वाहनों की फिटनेस के लिए टनकपुर और हल्द्वानी के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। यूनियन की जाम की धमकी के बाद शासन ने पूर्व की तरह ARTO कार्यालय में वाहनों की फिटनेस का निर्णय लिया है। जिसके बाद जाम का निर्णय वापस ले लिया गया।

उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में 1 जुलाई जबकि टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में 31 दिसंबर तक ARTO कार्यालय में वाहनों की फिटनेस की व्यवस्था लागू होगी। इस समयावधि में सभी जिलों में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन अस्तित्व में आ जाएंगे और इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.