Friday Mar 20, 2026

आज प्रथम नवरात्रि को देवडांगरों ने किया पंचेश्वर धाम में पर्व स्नान

10 दिन तक चलेगा नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र के चौखाम बाबा मंदिर में चैतोला मेला

देवभूमि टुडे

चंपावत/चमदेवल। नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र के चौखाम बाबा मंदिर में 10  दिवसीय  चैतोला मेले का शुभारंभ आज प्रथम नवरात्र को 19 मार्च को होगा। आयोजक समिति ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। मेला समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी ने बताया कि आज प्रथम नवरात्रि के दिन देवडांगरों के पंचेश्वर धाम में पर्व स्नान किया।शाम चार बजे जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी मेले का शुभारंभ करेंगे।

चौखाम बाबा मंदिर।

मेला शुरू होने के बाद तमाम ग्रामीणों की ओर से वीर रस पर आधारित डुसकों का भी गायन किया जा रहा है। 27 मार्च को चौखाम बाबा मंदिर से डोला मड़ गांव ले जाया जाएगा। 28 मार्च को मुख्य मेले के दिन चमू देवता की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 29 मार्च को पस्यारे (व्यापारिक मेला) के साथ उत्सव का समापन होगा। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए मेला समिति के सदस्यों के अलावा स्थानीय ग्रामीण भी पूरी तरह जुटे हुए हैं। समिति ने प्रशासन से भी व्यवस्थाओं के लिए सहयोग करने का आग्रह किया है। व्यवस्थाओं में शंकर दत्त पांडेय, मान सिंह धौनी, राजू सिंट धौनी, महा सिंह धौनी, राहुल सिंह, त्रिलोक सिंह, रघुवर सिंह, शंकर चंद, कैलाश सिंह धौनी, किशन सिंह धौनी, डूंगर सिंह प्रथोली, रमेश चंद्र, कलौनी खिलानंद कलौनी आदि जुटे हुए हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.