Friday Mar 20, 2026

गुमदेश के चमदेवल में चमू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना हुई, देवडांगरों ने पंचेश्वर घाट किया भोर का स्नान

देवभूमि टुडे

चंपावत/गुमदेश। लोहाघाट ब्लॉक के गुमदेश के चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में 10 दिवसीय चैताला मेले का श्रीगणेश हो गया है। चौखाम बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने फीता काट कर किया। उन्होंने मेला समिति को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों ने वीर रस पर आधारित ढुस्कों का गायन किया।

चैतोला मेले का फीता काटकर  शुभारंभ करते अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी।

इससे पूर्व सुबह देवडांगरों ने पंचेश्वर में गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मेला शुरू होने के बाद हर दिन ढुस्कों का गायन किया जाएगा। उन्होंने बताया  कि राम नवमी के दिन से तीन दिवसीय मुख्य मेला शुरू होगा। पुरोहित भास्कर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। मेला समिति अध्यक्ष ने बताया कि 27 मार्च को विभिन्न गांवों के जत्थे चौखाम बाबा मंदिर चमदेवल में आएंगे और शाम को चमू देवता का खाली सिंहासन यानी डोला मड़ गांव जाएगा। 28 मार्च को मध्याह्न  12 बजे बाद विभिन्न गांव से जत्थे और मड़ गांव से चमू देवता के सिंहासन में देवडांगर विराजमान होकर चौखाम बाबा मंदिर की परिक्रमा करेंगें। 29 मार्च पस्यारा (व्यापारिक मेला) लगेगा। पुरोहित शंकर दत्त पांडेय और खीमराज धौनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में राजू धौनी, नरसिंह धौनी, डिकर सिंह, राम सिंह, रामू धौनी, डूंगर प्रथोली, कृष्ण सिंह धौनी, प्रकाश सिंह धामी, लाल सिंह, कैलाश सिंह, हीरा सिंह, विकास सिंह, भगत राम मौजूद थे।

चमदेवल के चौखाम बाबा का मंदिर।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.