बनबसा क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का प्रयास
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। एक नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ POCSO (लैंगिक अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम) एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बनबसा क्षेत्र की एक महिला ने एक पड़ोसी पर उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। तहरीर में आरोप लगाया है कि कल 1 अप्रैल को उनकी बेटी किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में एक पड़ोसी ने जबरन नाबालिग को पकड़कर दुकान में दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों की मदद से लड़की को चंगुल से छुड़ाया जा सका। जिसके बाद नाबालिग ने अपनी मां को आपबीती बताई। जिस पर परिजनों की तहरीर पर बनबसा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपित मन्नू नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं विश्व हिंदू परिषद और बंजरग दल के कार्यकर्ताओं ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
© 2026. All Rights Reserved.