CZPA की शपथ हुई...मीडिया कर्मियों के हितों का संकल्प लिया
चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन के 17 नवंबर 2025 को हुए थे चुनाव
देवभूमि टुडे
चंपावत। CZPA (चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन) की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। तिवारी होटल में मुख्य अतिथि एबीसी अल्मामेटर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. मदन सिंह महर ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद देवा, उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हयात राम, महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट, सचिव शुभम गौड़, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट और संयुक्त सचिव मोहम्मद नवी अंसारी ने शपथ ली। पिछले साल 17 नवंबर को हुए चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था।

CZPA के जिला महामंत्री गिरीश बिष्ट और सतीश जोशी सत्तू के संचालन में आज 4 फरवरी को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. महर ने मीडिया को चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि समाज की वास्तविक तस्वीर को सामने लाने में उसकी अहम भूमिका है। विशिष्ट अतिथि ADM केएन गोस्वामी और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने कहा कि मीडिया के इनपुट्स न केवल सजग करते हैं, बल्कि खामियों को दूर करने का जरिया भी बनते हैं।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार मोहन राजपूत, राजेश देउपा, गणेश दत्त पांडेय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, राज्य आंदोलनकारी मंदीप ढेक आदि ने भी विचार रखे। जनकवि प्रकाश जोशी शूल ने कविता के माध्यम से मीडिया धर्म की खूबियां बताई। वहीं उपाध्यक्ष देवेंद्र देवा ने कुमाऊंनी गीत सुनाया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने मीडिया कर्मियों के हितों के लिए काम करने का भरोसा दिलाया।
© 2026. All Rights Reserved.