Wednesday Apr 8, 2026

आज 8 अप्रैल को बनबसा का एक दिनी दौरा करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 8 अपैल को बनबसा का एक दिनी दौरा करेंगे। CM अपराह्न 04:15 बजे आर्मी हेलीपैड बनबसा पहुंचेंगे, जहां से वे कार से आनंदपुर (चंदनी) के लिए रवाना होंगे।

 

बुधवार अपराह्न 4:35 बजे आनंदपुर (चंदनी) पहुंचकर मुख्यमंत्री हुड्डी नदी जन सहभागिता संरक्षण अभियान में हिस्सा लेंगे। इसके बाद अपराह्न 5:30 बजे आनंदपुर (चंदनी) से ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री के भ्रमण के दृष्टिगत समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.