Thursday Mar 26, 2026

CM कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी बृजवाल ने हल्द्वानी स्थित आवास में जाकर संवेदना जताई

नोएडा जाते वक्त 16 मार्च को मुरादाबाद के पास हुए कार हादसे में सुंदर सिंह महर सहित 4 लोगों की मौत हुई थी

परिवार की स्थिति को देखते हुए  पत्नी शोभा महर को आर्थिक सहायता एवं पात्रता के मद्देनजर आउटसोर्स से नौकरी दिलाने का आगह किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर/हल्द्वानी। टनकपुर के थ्वालखेड़ा गांव के निवासी सुंदर सिंह महर के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। CM के प्रतिनिधि के रूप में CM कैंप कार्यालय चंपावत व टनकपुर के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने आज 25 मार्च को उनके हल्द्वानी स्थित आवास में जाकर संवेदना जताई। नोएडा में निजी कंपनी में नौकरी करने वाले सुंदर सिंह महर (41) पिछले कुछ वर्षों से बच्चों की पढ़ाई के लिए परिवार सहित हल्द्वानी में रह रहे थे। हल्द्वानी से नोएडा जाते वक्त 16 मार्च को मुरादाबाद के पास हुए कार हादसे में सुंदर सिंह महर सहित 4 लोगों की मौत हो गई थी।

सुंदर सिंह महर। (फाइल फोटो)

मनमोहन माहरा, कैलाश ढेक, गोपाल सिंह, कृष्ण सिंह, गोपाल गिरी, योगेंद्र पाल सिंह, पंकज महर, राहुल ढेक, दीपक महर, शंकर महर, कमला महर, कलावती महर सहित परिवार के लोग मौजूद थे। वहीं चंपावत भेषज संघ के संस्थापक अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा और टनकपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत ने CM कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल से परिवार की स्थिति को देखते हुए दिवंगत सुंदर सिंह महर की पत्नी शोभा महर को समुचित आर्थिक सहायता एवं पात्रता के मद्देनजर आउटसोर्स से नौकरी दिलाने का आगह किया है। बृजवाल ने कहा कि इस मामले में सहानुभूतिपूर्वक जो भी मुमकिन होगा, किया जाएगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.