CBSE हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम
देवभूमि टुडे
चंपावत। CBSE हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम कल 15 अप्रैल को घोषित कर दिया गया है। उदयन इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक दीपक जोशी ने बताया कि मानस पंत 98% अंकों के साथ चंपावत जिले में प्रथम स्थान में रहे। वहीं लविश जोशी 97% अंक के साथ कॉलेज में दूसरे स्थान पर जबकि देवांग सैनी 95% नंबरों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस शानदार प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य साहित कॉलेज स्टाफ ने खुशी जताई है।



© 2026. All Rights Reserved.