स्कूली बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रही नियमों को ताख पर रख रोड पर दौड़ रही बस
ARTO मनोज बगोरिया के नेतृत्व में परिवहन विभाग की कार्रवाई में स्कूल
बस सहित दो वाहन सीज, 215 का चालान
रोडवेज की एक बस का भी चालान
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के एक स्कूल की बस। नन्हें बच्चों को लेकर सरपट सड़क पर दौड़ रही थी। इसी बीच परिवहन विभाग की चेकिंग टीम ने बस के कागजात जांचे, तो हैरतंगेज नजारा मिला। स्कूल बस का फिटनेस टेस्ट नहीं, परमिट नहीं। इतना ही नहीं बस का न टैक्स जमा था और तो और बीमा भी नहीं था। निरीक्षण कर रहे ARTO (प्रवर्तन) मनोज बगोरिया ने स्कूल बस को सीज कर दिया। इसी तरह लोहाघाट में एक निजी वाहन का चालक भी नशे में वाहन चलाता पकड़ा गया। टीम ने उस वाहन को भी सीज कर दिया।





चंपावत जिले के विभिन्न पहाड़ी हिस्सों में चलाए गए अभियान में नियमों की अनदेखी पर 215 वाहनों का चालान किया गया। 21 चालकों के दस्तावेज ज़ब्त किए गए। हेलमेट के बगैर दोपहिया चलाने पर 130 चालान, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने पर 50 चालान, बिना बीमा के 13, बिना टैक्स के 10, ओवर स्पीडिंग के 8, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के 5, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के 6, ओवरलोडिंग के 4, ट्रिपल राइडिंग के 4 और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग करने पर दो वाहनों के चालन किए गए।
लोहाघाट के ARM धीरज वर्मा के साथ संयुक्त अभियान चलाकर टैक्सी चालकों द्वारा की जा रही ओवरलोडिंग पर भी कार्रवाई की गई। वहीं पिथौरागढ़ जिले से लगे घाट, पनार क्षेत्र में भी चंपावत के ARTO ने पिथौरागढ़ के अधिकारी शिवांश कांडपाल के साथ संयुक्त अभियान में नियमों के उल्लंघन पर उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस का चालान किया गया। अभियान में परिवहन उप निरीक्षक आनंद सिंह बिष्ट, परिवहन आरक्षी महेंद्र पाल, किशन कुमार आर्या एवं नीरज कुमार शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.