नेपाल सीमा से लगे रूपालीगाड़ में मिला वृद्ध नेपाली नागरिक का शव, पोस्मार्टम के बाज परिजनों को सौंपा
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। नेपाल सीमा से लगे रूपालीगाड़ के पास एक बुजुर्ग नेपाली नागरिक का शव मिला है। शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। शव की शिनाख्त 65 वर्षीय लक्ष्मण राम पुत्र भूमिराज, निवासी ग्राम शिवनाथपुर, जिला बौंतड़ी, नेपाल के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आज सोमवार सुबह पुलिस को रूपालीगाड़ के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और शव को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाई। शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के रिश्तेदार बहादुर थापा ने बताया कि मृतक लक्ष्मण राम मानसिक रूप से बीमार था। वह एक सप्ताह से घर से लापता था।
© 2026. All Rights Reserved.