Thursday Feb 12, 2026

टनकपुर में बाइकों में हुई आमने-सामने की टक्कर

प्राथमिक इलाज के बाद महिला सभासद हायर सेंटर रेफर

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर GGIC के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में महिला सभासद सहित दो लोग जख्मी हो गए। महिला सभासद वॉलीबॉल प्रशिक्षक भी हैं। दोनों वाहन सवार जख्मी हो गए। वहीं सिर में चोट होने से महिला सभासद को CT स्कैन के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक टनकपुर वार्ड नंबर 8 की सभासद और वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा भट्ट (31) की स्कूटी एवं SDRF के कर्मचारी आमबाग निवासी दीपक (33) की बाइक टकरा गई। बताया जा रहा है कि बीच में ई-रिक्शा के आने के कारण सभासद और SDRF कर्मचारी की बाइकें आपस में टकरा गईं। दोनों घायलों का उप जिला अस्पताल में इलाज किया गया। सिर में चोट लगने के कारण परिजन सभासद आशा भट्ट को CT स्कैन के लिए खटीमा ले गए। डॉ. आफताब आलम के मुताबिक SDRF कर्मी दीपक के हाथ में मामूली चोट आई थी। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.