चौधरी को चंपावत के साथ चमोली का भी जिम्मा
रेखा आर्य को पिथौरागढ़ का प्रभार
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। चंपावत जिले के प्रभारी मंत्री का जिम्मा नए बनाए गए मंत्री भरत चौधरी को दिया गया है। अब तक चंपावत जिले के प्रभारी मंत्री प्रदेश की इकलौती महिला मंत्री रेखा आर्य के पास था। रेखा आर्य को जिले का प्रभार दिया गया है। ग्रामीण विकास, लघु एवं सूक्ष्म-मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्राम उद्योग, तथा भाषा मंत्री भरत चौधरी को चंपावत के अलावा चमोली जिले का भी प्रभार दिया गया है। वे विधानसभा में रुद्रप्रयाग क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उत्तराखंड कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों की नियुक्ति के बाद जिलों के प्रभारी मंत्री के दायित्व में भी बदलाव किया गया है। प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने कल 27 मार्च को नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। भरत चौधरी के अलावा एक अन्य कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को भी दो (टिहरी व रूद्रप्रयाग) जिलों का प्रभार दिया गया है। जबकि बाकी मंत्रियों को एक-एक जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी मंत्री जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति और विकास कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण और समीक्षा करेंगे।
ये हैं नए प्रभारी मंत्री:
भरत चौधरी: चंपावत और चमोली।
गणेश जोशी: टिहरी व रूद्रप्रयाग।
रेखा आर्य: पिथौरागढ़।
डॉ. धन सिंह रावत: अल्मोड़ा।
राम सिंह कैडा:बागेश्वर।
खजान दास: नैनीताल।
प्रदीप बत्रा: ऊधमसिंह नगर।
सुबोध उनियाल: देहरादून।
सतपाल महाराज: हरिद्वार।
सौरभ बहुगुणा: उत्तरकाशी।
मदन कौशिक: पौड़ी।
© 2026. All Rights Reserved.