Thursday Mar 26, 2026

चंपावत खड़ी बाजार में व्यापारी प्रकाश पांडेय के आवास में नवरात्र की षष्टी की रात हुए भजन कार्यक्रम

भक्ति रस से सराबोर हुई महफिल

देवभूमि टुडे

चंपावत। कलश संगीत कला समिति चंपावत के तत्वाधान में पांडेय पूजा सदन खड़ी बाजार के स्वामी प्रकाश पांडेय के आवास में नवरात्र की षष्टी (24 मार्च) की रात हुए भजन कार्यक्रम ने अध्यात्म से सराबोर कर दिया।

भजन संध्या।

नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यकम में मुख्य अतिथि प्रकाश पंत रहे। महेश जोशी ने - 'अवगुण चित ना धरो हमारे प्रभु' एंव 'मिला है मुझको किसमत से ख्याले हिंद मस्ताना', प्रकाश जोशी ने-' तोरा मन दर्पण कहलाये', दिनेश बिष्ट ने -''एक बार मां आ जाओ फिर आके चली जाना' एंव 'चलो बुलावा आया हैं, माता ने बुलाया है', हरीश पांडेय ने 'गुलाबों के फूलों से चमेली के फूलों से मेरी मां को सजाना हैं', डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने- 'श्याम कलयुग के भक्तों से बचना जरा तुमकों रिश्वत का चस्का लगा देंगे' एवं 'ओ मैय्या कसिकै आनु मंदिर', प्रेम बल्लभ भट्ट ने - 'न बजिया वैध क्या जाने, मुझे दिल की बीमारी है', पंकज तिवारी ने - 'खामोश लब हैं झुकी है पलकें दिलो में उल्फत नई-नई है', कंचन मेहता ने - 'गोवर्धन महराज तेरे माथे तिलक विराज रहो', भजन पेश कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

तबला संगत दिनेश बिष्ट, कंचन मेहता, चिरंजीव आयुष खर्कवाल एंव ढोलक संगत डॉ. संतोष कुमार पांडेय, पंकज तिवारी ने की। कार्यक्रम में अमकड़िया की ग्राम प्रधान  रेखा भट्ट, सरोज पांडेय, मुन्नी पांडेय, गंगा पंत, ममता वर्मा, सविता बोरा, कमला ओझा, अंशु पांडेय, नवीन चंद्र कोठारी, अंकित पांडेय, प्रेम बल्लभ भट्ट आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.