आज अदालत में पेश किया जाएगा
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती अधिपत्र का निष्पादन कर 1 वारंटी अभियुक्त को गिरफ़्तार किया। 1 फरवरी को गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को आज 2 फरवरी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
अभियुक्त अमरीक सिंह उर्फ संजू (25) निवासी ग्राम विडौरा मझोला नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बनबसा थाने के उप निरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल और कांस्टेबल विजय शंकर थे।
© 2026. All Rights Reserved.