Sunday Mar 1, 2026

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकत से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका

चंपावत व टनकपुर में भाजपा का प्रदर्शन

अर्धनग्न प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नई दिल्ली में आयोजित Al ग्लोबल समिट स्थल पर अर्धनग्न होकर किए गए प्रदर्शन से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने चंपावत व टनकपुर में कांग्रेस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोषियों के विरूद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

चंपावत में विरोध जताते भाजपा कार्यकर्ता।

आज 21 फरवरी को चंपावत मोटर स्टेशन में भाजयुमो ने कांग्रेस का पुतला दहन किया। इससे पूर्व उन्होंने बस स्टेशन से लेकर मुख्य बाजार तक जुलूस निकाला। वक्ताओं ने कहा कि ग्लोबल Al सम्मेलन को लेकर भारत मंडपम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का घुसना और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना कांग्रेस पार्टी की घटिया हरकत को प्रदर्शित करता है। कहा कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओछी हरकत से भारत की बदनामी हुई है। कहा कि राहुल गांधी के इशारे पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह घटिया हरकत की। उन्होंने देश को बदमान करने वाले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सरकार से मांग की है। 

विरोध जताने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, प्रकाश पांडेय, मुकेश महाराना, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, BJP SC मोर्चा प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, प्रकाश बिनवाल, नंदन तड़ागी, महेश भट्ट, आनंद अधिकारी, विजय कुमार, पवन नाथ, रोहित बिष्ट, पारस महर, मनीष फर्त्याल, राहुल जोशी, सौरव नयाल, अजय नरियाल, योगेश तिवारी, सूरज बोहरा, सूरज कुमार, मनोज अमखोलिया, हेम जोशी, शेखर सिंह, अंकित खर्कवाल आदि शामिल थे।

टनकपुर में भी आक्रोश:

टनकपुर के चड्ढा चौराहे में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन में भाजपामंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज सिंह कठायत, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, मंडल महामंत्री हरीश कलौनी, कुमुद जोशी, रीता कलखुड़िया, विनोद गड़कोटी, सौरभ पांडेय, जतिन देउपा, अनीता यादव, रवि प्रजापति, बबीता गोस्वामी, अमजद हुसैन आदि मौजूद थे।

टनकपुर में विरोध जताते भाजपा कार्यकर्ता।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.