Thursday Apr 23, 2026

सशस्त्र सीमा बल के चंपावत स्थित पंचम वाहिनी प्रांगण में हुए जागरूकता कार्यक्रम

आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों और उनसे निपटने के कारगर तरीकों की जानकारी दी

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के SSB (सशस्त्र सीमा बल) स्थित पंचम वाहिनी के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम में चंपावत के आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. सुधाकर गंगवार ने पंचम वाहिनी के बल कार्मिक एवं संदीक्षा परिवारों को आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों और उनसे निपटने के कारगर तरीकों की जानकारी दी।

जागरुकता कार्यक्रम।

स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. सुधाकर गंगवार ने सेहतमंद तन, स्वस्थ मन का संदेश देते हुए स्वस्थ रहने और मौसमी बीमारियों से बचाव, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताए। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग व आयुर्वेद को शामिल करना चाहिए। इस दौरान श्री अन्न (Millets) के उपयुक्त सेवन के बारे में व्याख्यान दिया। बताया कि मिलेट्स एक पौष्टिक और स्वस्थ अनाज हैं जिसके उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी पाटिल, उप कमांडेंट करण चौहान, सहायक कमांडेंट खरात अजित सूर्यकांत, सहायक पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सेवांग डोलमा और अन्य बल कार्मिक व संदीक्षा परिवार मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.