लोहाघाट उप जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट पिता मुकुल कुमार राय और फार्मासिस्ट किरण राय की बेटी अनुप्रिया राय ने 258वीं रैंक हासिल की
2023 में भारतीय डाक सेवा में चयनित हुई
2024 में 189वीं रेंक और भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी के रूप में प्रशिक्षणरत
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट की अनुप्रिया राय UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल हुई है। उन्होंने 258वीं रैंकिंग हासिल की है। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट पिता मुकुल कुमार राय और फार्मासिस्ट किरण राय की बेटी अनुप्रिया राय ने लगातार तीसरे साल UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। इससे पूर्व 2023 में उनका चयन भारतीय डाक सेवा के लिए हुआ था। 2024 में उन्हें
189वीं रैंक मिली। वर्तमान में वे भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी के रूप में प्रशिक्षणरत हैं।
चंपावत ABC अल्मामैटर पब्लिक स्कूल से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद अनुप्रिया राय ने जवाहर नवोदय विद्यालय, दिल्ली के DPS स्कूल से होते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया। मुख्य परीक्षा में उनका एच्छिक विषय समाज शास्त्र था। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने से पूर्व उन्होंने हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग और SAI (भारतीय खेल प्राधिकरण) में सहायक निदेशक के पद पर भी चयनित हुई। अनुप्रिया कुछ वक्त तक हरियाणा में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के पद पर भी सेवा दे चुकी हैं।


मां किरण राय और पिता मुकुल राय के साथ अनुप्रिया राय।
958 अभ्यर्थी सफल घोषित:
संघ लोक सेवा आयोग की 2025 की सिविल सेवा परीक्षा में राजस्थान के अनुज अग्रिहोत्री ने टॉप किया। राजस्थान के अनुज का यह तीसरा प्रयास था। इससे पूर्व वे UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की थी और उन्हें दानिक्स कैडर मिला था। UPSC के सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिए साक्षात्कार 27 फरवरी तक हुए थे। आज 6 मार्च को परीक्षा परिणाम की घोषणा हुई। 1087 पदों के लिए कुल 958 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। इसमें IAS के 180, IFS के 55 और IPS के 150 के पदों पर तैनाती होगी।
© 2026. All Rights Reserved.