Friday Apr 10, 2026

बाराकोट ब्लॉक के छुलापै गांव के अनुज का पिछले साल IPS में हुआ था चयन

इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए हुए चयनित

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट ब्लॉक के छुलापै गांव के अनुज पंत भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुए हैं। वर्ष 2025 में UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने 69वीं रैंक हासिल की है। उन्हें पिछले साल भी UPSC CSE में 315वीं रैंक मिली थी और वे हैदराबाद में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

 

बाराकोट ब्लॉक के छुलापै गांव के रहने वाले अनुज पंत वर्तमान में गाजियाबाद में रहते हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गाजियाबाद से हुई। उनके पिता दिनेश चंद्र पंत एक प्राइवेट कंपनी में सेवारत हैं जबकि मां मीना पंत गाजियाबाद के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.