Thursday Apr 2, 2026

बाराकोट के सरस्वती शिशु मंदिर-विवेकानंद विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

प्रतिभाओं को चाहिए मंच और मार्गदर्शन:सतीश पांडेय

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के सरस्वती शिशु मंदिर-विवेकानंद विद्या मंदिर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सतीश पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की है। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन और शैक्षणिक स्तर की सराहना की। कहा कि आगे बढऩे के लिए स्वस्थ एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा जरूरी है। मुख्य वक्ता विद्या भारती कुमाऊं मंडल के संभाग निरीक्षक सुरेशानंद जोशी ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कहा कि शिक्षा न केवल प्रतिभा को निखारती है, बल्कि संस्कारवान शिक्षा व्यक्ति के समग्र व्यक्तित्व का विकास करती है।

बाराकोट के सरस्वती शिशु मंदिर-विवेकानंद विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, विधायक प्रतिनिधि नंदाबल्लभ बगौली, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी, लोकमान सिंह, प्रबंधक देवेंद्र अधिकारी और प्रकाश सिंह अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी लोक नृत्य, शारीरिक, रस्साकसी, शिशु नगरी दर्शन और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक/विवेकानंद विद्या मंदिर के अध्यक्ष नंदाबल्लभ बगौली ने दोनों विद्यालयों का वार्षिक प्रतिवेदन सुनाया। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य निर्मल सिंह चौधरी और विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट ने सभी अतिथियों का बैज अलंकरण व अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, पम्दा के ग्राम प्रधान ललित प्रसाद, नदेड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी, प्राथमिक विद्यालय बैड़ा के प्रधानाध्यापक नमन जोशी, महेंद्र सिह अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में आचार्य प्रकाश डुंगरिया, प्रकाश जोशी, राजेंद्र पाटनी, बेनी प्रसाद, अंबादत्त जोशी, आशीष जोशी, सुमित, धीरजा वर्मा, प्रोमिला अधिकारी, कमला जोशी, संतोषी अधिकारी, सुधा जोशी, अंजलि जोशी गरिमा जोशी आदि ने सहयोग किया। विद्या मंदिर के प्रबंधक देवेंद्र सिंह अधिकारी ने विद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन आचार्य अंबादत्त जोशी और सुमित कुमार ने किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.