Monday May 25, 2026

टनकपुर स्थित सशस्त्र सीमा बल के बूम कैंप के पास के जंगल में लगी आग

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर स्थित SSB (सशस्त्र सीमा बल) के बूम कैंप के पास के जंगल में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर स्टेशन की टीम को तत्काल कारवाई से आग पर काबू पाया जा सका। इससे बड़ी वन संपदा का नुकसान बच गया। अलबत्ता आग कैसी लगी, इसका पता नहीं चल सका है।

आग बुझाते फायर कर्मी।

पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक कल 31 मार्च को SSB की बूम स्थित BOP के नजदीक के जंगल में आग लग गई। जानकारी मिलने पर टनकपुर फायर स्टेशन से तत्काल एक फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर मोटर फायर इंजन से पंपिंग करते हुए एक होज पाइप फैलाकर कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ व जंगल में लगी आग को बुझाया एवं आग को जंगल में आगे फैलने से रोक लिया गया। 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.