एक ही परिवार की दो महिलाएं जख्मी, एक रेफर
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बापरू के पास हुई दुर्घटना
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। धारचूला से हल्द्वानी जा रही एक कार आज 3 अप्रैल को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बापरू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार बेकाबू होकर पहाड़ी से टकराई। जिससे एक ही परिवार की दो महिलाएं जख्मी हो गई। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को निजी वाहन से लोहाघाट उप जिला अस्पताल ले जाया गया।




कार स्वामी डीएस बोनाल ने बताया कि वे सुबह धारचूला से पत्नी आशा बोनाल और बेटे आर्यन और बहू सोनम बोनाल के साथ धारचूला से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे, तभी बाराकोट-बंतोली के बीच कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। टक्कर लगने से आशा बोनाल और सोनम बोनाल जख्मी हो गए। जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. विराज राठी और डॉ. बीना मेलकानी ने दोनों घायल महिलाओं का इलाज किया गया। आशा बोनाल को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि सिर में चोट होने की वजह से सोनम को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
© 2026. All Rights Reserved.