Monday Mar 16, 2026

चंपावत में जिला जेल नहीं होने से शासन के आदेश पर उठाया गया ये कदम

लोहाघाट के न्यायिक बंदीगृह के सभी 41 विचाराधीन कैदियों को पिथौरागढ़ जिला कारागर भेजा गया

चंपावत के फुंगर में बन रही है जिला जेल

न्यायिक बंदीगृह वाले भवन का उपयोग कानूनगो कार्यालय एवं आवास के रूप में किया जाएगा

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। चंपावत जिले के कैदी लोहाघाट के बजाय अब पिथौरागढ़ जिला जेल में भेजे जाएंगे। इसकी शुरुआत आज 15 मार्च से हो गई है। लोहाघाट न्यायिक बंदीगृह को अब पिथौरागढ़ जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया गया है। शासन के आदेश के ये कार्रवाई की गई है।

 

लोहाघाट की SDM नीतू डांगर ने बताया कि शासन के आदेश के बाद लोहाघाट बंदीगृह को पिथौरागढ़ जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया गया है। बंदीगृह में बंद एक महिला सहित कुल 41 विचाराधीन कैदियों को कड़ी हिफाजत में पिथौरागढ़ जिला कारागार ले जाया गया। SDM ने बताया कि चंपावत के फुंगर में निर्माणाधीन जिला जेल का काम पूरा होने तक अब आगे से चंपावत जिले के सभी कैदियों को पिथौरागढ़ भेजा जाएगा। 1925-26 में बनी लोहाघाट न्यायिक बंदीगृह की सुरक्षा व्यवस्था अब तक राजस्व विभाग के अधीन थी। SDM ने बताया कि न्यायिक बंदीगृह वाले भवन का उपयोग कानूनगो कार्यालय एवं आवास के रूप में किया जाएगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.