बनबसा कमलपथ में होने वाली रैली में चंपावत व पिथौरागढ़ जिले के अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा
प्रशासन ने तैयारियों की भी समीक्षा की
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। सेना की अग्निवीर भर्ती रैली (2025–26) बनबसा कमलपथ में 27 फरवरी से शुरू होगी। चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के अभ्यर्थियों के लिए होने वाली यह रैली 5 मार्च तक चलेगी। अग्निवीर रैली के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। भर्ती रैली जनरल ड्यूटी के अलावा ट्रेडमैन, तकनीशियन, क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी के लिए होंगी।
AVGD (अग्निवीर जनरल ड्यूटी)
27 फरवरी: पिथौरागढ़ मुंसियारी बंगापानी और थल तहसील।
28 फरवरी: तेजम, देवलथल, गंगोलीहाट, कनालीछीना, बेड़ीनाग और गणाईगंगोली तहसील।
1 मार्च: धारचूला, डीडीहाट, पाटी व चंपावत तहसील।
2 मार्च: लोहाघाट, पूर्णागिरि (टनकपुर) व बाराकोट तहसील।
अग्निवीर
3 मार्च: पिथौरागढ़ व चंपावत जिले के अभ्यर्थियों के लिए आनिवीर ट्रेडमैन, तकनीशियन, क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी।
4 मार्च व 5 मार्च: रिजर्व डे। पिथौरागढ़ व चंपावत जिले के अभ्यर्थियों के लिए पेंडिंग दस्तावेज व पेंडिंग रैली मेडिकल के लिए।

रैली पारदर्शी व सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए रूपरेखा तय:
रैली के आयोजन के लिए कलक्ट्रेट में DM मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से कराने के लिए रूपरेखा तय की गई। संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश दिए गए।
अभ्यर्थियों की सुविधा, रेस ट्रैक को निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार करने, पेयजल आपूर्ति के लिए जल टैंकरों की तैनाती, मेडिकल टीम, एंबुलेंस, प्राथमिक इलाज की व्यवस्था, सफाई के लिए अस्थाई शौचालयों की स्थापना, नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा कंजरवेंसी स्टाफ एवं हाउसकीपिंग कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, साथ ही सिविल इंटेलिजेंस इकाइयाँ भी सक्रिय रखने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फायर ब्रिगेड एवं आपातकालीन संसाधन स्थल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन समन्वय कर जरूरत के मुताबिक अस्थायी आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
भर्ती स्थल के आसपास आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता व कीमतों पर निगरानी रखी जाएगी। बैठक में कर्नल राहुल, ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, SDM अनुराग आर्या, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (रिटायर्ड) उमेद सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.