कल की बारिश के बाद आए मलबे से 3 आंतरिक मार्ग बंद, बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा चंपावत में हुआ 88 मिलीमीटर बारिश, टनकपुर और बनबसा में हुई बारिश से खेतों में काटे गए गेहूं की फसल को नुकसान, चंपावत के कई हिस्सों में कल मिट्टी युक्त पानी की सप्लाई हुई
देवभूमि टुडे
चंपावत। बीते 24 घंटों में चंपावत जिले के सभी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। सबसे ज्यादा चंपावत में 88 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सबसे कम 30 मिलीमीटर बारिश पाटी में हुई।
चंपावत जिले में बीते 24 घंटों में (सुबह 8 बजे तक) हुई बारिश:
चंपावत: 88.00 मिलीमीटर।
लोहाघाट: 33.50 मिलीमीटर।
पाटी: 30.00 मिलीमीटर।
बनबसा: 62.00 मिलीमीटर।
टनकपुर: 81.60 मिलीमीटर।

जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में हुई बारिश से खेतों में काटे गए गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं बारिश से 5 सड़कें बंद हुई थी। इनमें से टनकपुर-जौलजीबी रोड को कल शाम और चंपावत-मंच-तामली रोड को आज सुबह करीब 10 बजे खोल दिया गया। अलबत्ता 3 आंतरिक मार्ग अब भी बंद हैं। आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक अमोड़ी-छतकोट, चमदेवल-निडिल और चमदेवल-डुंगडई रोड फिलहाल बंद हैं। इन सड़कों को खोलने के लिए काम चल रहा है। बारिश की वजह से चंपावत के कई हिस्सों में कल मिट्टी युक्त पानी की सप्लाई हुई।
वहीं कल की बारिश के विपरीत आज 9 अप्रैल को मौसम में बदलाव हुआ है। तेज धूप से मौसम खिला है। इससे कल की अपेक्षा तापमान में भी इजाफा हुआ है। आज 9 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस है।
© 2026. All Rights Reserved.