Saturday Mar 7, 2026

पूर्णागिरी मेलावधि में टनकपुर में बैराज क्षेत्र में अस्थाई दुकानों को लगाने की कर रहे मांग

फिलहाल स्थगित किया आंदोलन

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। पूर्णागिरी मेला अवधि में अस्थाई दुकानों को लगाने को लेकर हो रही मनाही से नाराज लोगों ने आज 6 मार्च को दूसरे दिन भी विरोध जताया। गुस्साए लोगों ने NHPC के GM का पुतला दहन करने के एक दिन बाद आज शुक्रवार को CMD का पुतला फूंका। कहा गया कि CMD के आदेशों का हवाला देते हुए दुकानों को लगाने की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज आंदोलनकारियों ने आज CMD का पुतला दहन कर विरोध जताया।

दुकानदारों का कहना है कि जब से शारदा बैराज पुल का निर्माण हुआ है, तब से पूर्णागिरी मेला अवधि में उस जगह पर अस्थाई दुकानें लगती रही हैं। लेकिन इस बार दुकान लगाने में अड़चन लगाई जा रही है। इस कदम से स्थानीय व्यापारियों और छोटे दुकानदारों की आजीविका प्रभावित हो रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक ने प्रदर्शन स्थल पर विरोध में साथ रह आंदोलन को समर्थन दिया। पाठक ने कहा कि पिछले कई दिनों से दुकानदारों की समस्या को स्थानीय प्रशासन के समक्ष लगातार रखा जा रहा है। कहा कि वे अपने स्तर से दुकानों को लगवाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेंगे, ताकि गरीब दुकानदारों की आजीविका प्रभावित न हो।

विरोध जताते लोग।

आंदोलनकारियों ने फिलहाल धरना स्थगित करने की बात कही, लेकिन साफ किया कि उनकी मांग जारी रहेगी। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो फिर से आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

विरोध प्रदर्शन में भावना गंगवार, रचना गंगवार, शंकर लाल, ममता, सोनू (सुनील), अंशु (अंकित), राधा, सोनू, किरण, राजकुमारी, पूनम, चंपा देवी, खुशबू कश्यप, आशीष, आयु देवी, सुशील देवी, ममता देवी, प्रिया कश्यप, सुमन, सरिता, गीता, लक्ष्मी, शकुंतला, सोमवती, गीता, धर्मेंद्र, अभिषेक, आकाश, राम ललित, शिबिन बाबू, दिनेश, विरेंद्र शाह, अशोक, भुवन, भोल्या, आकाश, अनिरुद्ध, लीला देवी, प्रेमा दयारी, हरगोविंद, खिला प्रसाद, रोहित, पिंकी, नेहा, सुनीता देवी, कमला देवी, उषा देवी, राजकुमार, सरिता, निरंजन, विनोद, नीलम, मिंटू, नेहा देवी, श्याम, नीतू, गीता लाल, गोमती, विशाल, हरीश सिंह, गीता, श्याम, विक्रम, नगीना राम, लीलावती, हेमा, आकाश, अंजली, खुशबू, शौभाजन, अदित, आशा, रामू, सीमा सहित कई लोग मौजूद थे। 

वहीं NHPC प्रबंधन का कहना है कि सुरक्षागत कारणों से बैराज के पास दुकान लगाने की इजाजत देना संभव नहीं होगा। अलबत्ता कहा बैराज से 200 मीटर दूर दुकानें लगाने पर उसका कोई ऐतराज नहीं है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.