Saturday Feb 14, 2026

एक न्यायिक अधिकारी की कार्यप्रणाली से नाराज है बार 

देवभूमि टुडे

चंपावत। जिला अदालत में आज 13 फरवरी को अधिवक्ताओं ने धरना दिया। जिला बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने एक न्यायिक अधिकारी पर अधिवक्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनका अदालत में आने-जाने का भी कोई समय नहीं है। इससे वादकारियों के  हित प्रभावित होने के साथ ही अधिवक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस रवैये की जानकारी देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

 

धरना देने वालों में एडवोकेट यतीश जोशी, राजेंद्र पांडेय, प्रहलाद पाटनी, सुनील खर्कवाल, रघुवर सिंह परवाल, रोहित जोशी, मुकुल टम्टा, पवन ज्योति मनराल, अमित गड़कोटी, गुणानंद थ्वाल आदि वकील शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.