Sunday Mar 15, 2026

टनकपुर उप जिला अस्पताल में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण भी किया

टनकपुर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के हालचाल भी जाने

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 14 मार्च को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय से एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस एंबुलेंस से क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक उन्नत और त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी।जिससे गंभीर मरीजों को हायर सेंटर तक सुरक्षित एवं शीघ्र पहुंचाने में बड़ी सहायता मिलेगी। CMधामी ने SDH में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण भी किया। इस अत्याधुनिक मशीन से अब मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों का उपचार आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर संभव होगा।

एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) एंबुलेंस को CSR के अंतर्गत बहल पेपर मिल्स लिमिटेड, काशीपुर ने उपलब्ध कराया है। यह एंबुलेंस अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित है, जो गंभीर हृदय रोग, दुर्घटना तथा अन्य आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करेगी।

अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते CM पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में स्थापित नई डायलिसिस मशीन का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं व दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, त्वरित उपचार तथा संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री हिमेश कलखुड़िया, नगर पालिकाध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार,  विधायक प्रतिनिधि टनकपुर दीपक रजवार,  DM मनीष कुमार, SP रेखा यादव, CMO डॉ. देवेश चौहान, CDO डॉ. जीएस खाती, ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, और लोग मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.