Monday Apr 20, 2026

रेत ले जा रहा ट्रक चल्थी पुलिस चौकी के पास पलटा

बाल-बाल बचा बड़ा नुकसान

देवभूमि टुडे

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेत ले जा रहा एक ट्रक चल्थी पुलिस चौकी के पास पलट गया। दुर्घटना में चालक सलमान को मामूली चोट आई। अलबत्ता बड़ा नुकसान बाल-बाल बच गया।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।

 

जानकारी के मुताबिक आज 11 फरवरी अपरान्ह करीब 12.30 बजे रेत ले जा रहा एक ट्रक चल्थी में एकाएक पलट गया। जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां रोड चौड़ी और ठीक हाल में है। ऐसे में माना जा रहा है कि ओवरलोड ट्रक को चालक नियंत्रित नहीं कर पाया और एकाएक रोड के एक तरफ पलट गया। दुर्घटना में चालक को मामूली चोट आई।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.