Wednesday Dec 17, 2025

चंपावत भाजपा कार्यालय में गिनाई 25 साल की उपलब्धियां 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की चंपावत में पत्रकार वार्ता 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड ने 25 वर्षों में बहुआयामी विकास किया। प्रदेश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने ढेरों योजनाएं संचालित की है। आज 7 नवंबर को भाजपा जिला कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, संचार, ग्रामीण विकास सहित विभिन्न कार्यों की रफ्तार बढ़ी है। कमजोर और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए सरकारी योजनाओं का विस्तार किया गया है। 

हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। वह दिन दूर नहीं जब ये राज्य आर्थिक एवं सामाजिक संकेतकों में देश का अग्रणी बन जाएगा। 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति में उत्तराखंड की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी बल दिया। उत्तराखंड ने यूसीसी लागू कर देश के अन्य राज्यों के लिए मिसाल कायम की है। 

 

वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, सुभाष बगोली, वरिष्ठ नेता सतीश पांडेय, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, मीडिया सह प्रभारी सूरज प्रहरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, सभासद प्रेम चिल्कोटी, नंदन तड़ागी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, गोविंद प्रसाद, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह आदि मौजूद थे। 

बाद में मंत्री ने गोरलचौड़ मैदान में तीन दिनी पुस्तक मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। कहा कि पुस्तक मेला राज्य के युवाओं और विद्यार्थियों को पढ़ने की संस्कृति से जोड़ने का प्रयास है। पुस्तक मेले में एनबीटी, किताबघर प्रकाशन, सीमैप, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल, यूकॉस्ट देहरादून, उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद, महिला प्रौद्योगिकी केंद्र, लैब ऑन व्हील्स जैसी प्रमुख तकनीकी और वैज्ञानिक संस्थाएं शामिल रहीं। सीईओ एमएस बिष्ट, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. तिलक राज जोशी, प्रकाश जोशी शूल, रंग कारवां, हिमवत्स संस्था के प्रतिनिधि आदि मोजूद थे। 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.