चंपावत में मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल
नशा मुक्ति का संदेश भी दिया
देवभूमि टुडे
चंपावत। “मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल – कला, परंपरा और पहचान” तथा “नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त देवभूमि” कार्यक्रम के अंतर्गत ऐतिहासिक, धार्मिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र डिप्टेश्वर और गोल्ज्यू मंदिर में संस्कृति संवर्धन किट भेंट की गई। यह पहल केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कृति, आध्यात्म और सामाजिक उत्तरदायित्व को एक सूत्र में पिरोते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में व्यापक जनजागरूकता फैलाने का एक सशक्त प्रयास है।
DM मनीष कुमार ने डिप्टेश्वर एवं गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना करने के अलावा मंदिर परिसरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के विज़न के अनुरूप जिले में संस्कृति संरक्षण और नशा मुक्ति को एक साथ जोड़ते हुए व्यापक सामाजिक जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।




इस योजना के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक, शैक्षिक एवं सामुदायिक संस्थाओं को संस्कृति संवर्धन किट उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन किटों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पुस्तकों के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्र व नशा मुक्ति संबंधी जनजागरूकता सामग्री शामिल है। इन माध्यमों से युवाओं को अपनी जड़ों, लोक परंपराओं और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है।
कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से नशा मुक्त, संस्कारवान, जागरूक और सशक्त चम्पावत का निर्माण करना है। इस दिशा में विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला समूहों, युवा मंगल दलों और धार्मिक संस्थाओं को जोड़कर निरंतर अभियान, संवाद कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
इस अवसर पर डिप्टेश्वर मंदिर के महंत बालयोगी महाराज, गोल्ज्यू मंदिर के पुजारी राजेंद्र नाथ, CDO डॉ. जीएस खाती, मंदिर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट शंकर पांडेय, प्रकाश पांडेय, गौरव पांडेय, विक्रम खाती, दिनेश बर्दोला, मोहन खाती, रमेश खाती, सभासद रोहित बिष्ट, BJP जिलाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, गोरल समिति के जगेंद्र नाथ, ललित नाथ, भूपेंद्र नाथ, दिनेश नाथ, गोपाल नाथ, अशोक नाथ, DIO धीरज सिंह कार्की, BDO अशोक अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.