Wednesday Feb 4, 2026

88 वर्षीय टीकाराम भट्ट के निधन से क्षेत्र में शोक

लकड़ी को तराश कर विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियों का निर्माण करते थे

देवभूमि टुडे

चंपावत। स्वांला के नामचीन हस्तशिल्पी टीकाराम भट्ट नहीं रहे। उनका 88 वर्ष की उम्र में  निधन हो गया। वे लकड़ी में कश्तकारी कर शानदार आकृतियां तैयार करते थे। पिछले 7 दशकों से काष्ठ शिल्प के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट पहचान बनी हुई थी। लकड़ी को तराश कर विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियों का निर्माण करना उनका शगल रहा। 

 

टीकाराम भट्ट। (फाइल फोटो)

कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने लकड़ी से निर्मित भगवान शिव की प्रतिमा DM मनीष कुमार को भेंट की थी। तब DM ने उनकी काष्ठ कला की काफी प्रशंसा भी की थी। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुंदर सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हेम चंद्र भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य कलावती देवी, जगदीश भट्ट, गुणानंद थ्वाल, नवीन भट्ट, ईश्वरी दत्त भट्ट सहित आदि ने काष्ठ कलाकार टीकाराम भट्ट के निधन पर संवेदना जताई है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.