Wednesday Feb 4, 2026

मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन के तहत बालेश्वर मंदिर से नशा मुक्ति का सांस्कृतिक संदेश

व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है नशा: DM

देवभूमि टुडे

चंपावत। “नशा मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन  की “मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल – कला, परंपरा और पहचान” तथा “नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त देवभूमि” में हुए कार्यक्रम में ऐतिहासिक बालेश्वर मंदिर में DM मनीष कुमार ने महंत पवन गिरी को संस्कृति संवर्धन किट भेंट किए। इस किट में पुस्तकें, वाद्य यंत्र एवं जागरूकता सामग्री शामिल हैं। इससे युवाओं को अपनी जड़ों, परंपराओं और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कहा कि यह पहल सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कृति के जरिए युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में  जन जागरूकता फैलाने का सार्थक प्रयास है। 

DM ने बालेश्वर मंदिर में  पूजा-अर्चना करने के अलावा मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का  अवलोकन भी किया। कहा कि CM पुष्कर सिंह धामी के विज़न के अनुरूप संस्कृति संरक्षण और नशा मुक्ति को जोड़कर सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के जरिए समाज को नैतिक दिशा देने में मदद मिलेगी।

कहा गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों को नुकसान पहुंचाता है। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, भाजपा नेता गौरव पांडेय, राज्य आंदोलनकारी सुनील गड़कोटी, मयूख चौधरी, संतोष पांडेय, अमित गड़कोटी, लक्ष्मीदत्त सक्टा, नरेंद्र सिंह, पार्थ गड़कोटी, BDO अशोक अधिकारी आदि मौजूद।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.