Wednesday Feb 4, 2026

'आदर्श चंपावत 2030' विजन डॉक्यूमेंट की प्रगति की कलक्टेट में समीक्षा

मंजूर योजनाओं की निविदा प्रक्रिया समय पर पूरी हो, पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों को शीघ्र संबंधित विभागों को हस्तांतरित करें:bDM मनीष कुमार

देवभूमि टुडे

चंपावत। DM मनीष कुमार ने कहा कि आदर्श चंपावत 2030 केवल भौतिक अवसंरचना के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संवेदनशील, समावेशी और टिकाऊ जनपद के निर्माण की व्यापक सोच का नतीजा है। CM पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चंपावत जिले के समग्र एवं सतत विकास के लिए संचालित 'आदर्श चंपावत 2030' विजन डॉक्यूमेंट की प्रगति की कलक्टेट में आज 28 जनवरी को समीक्षा करते हुए उन्होंने विजन डॉक्यूमेंट में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं आपसी समन्वय के साथ पूर्ण करने की हिदायत दी।

आदर्श चंपावत के विजन की समीक्षा बैठक लेते DM मनीष कुमार।

DM ने योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, निरीक्षण व प्रगति रिपोर्ट नियमित अंतराल में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सभी गतिमान परियोजनाओं में तेजी लाने, कार्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरे किए जाए। कहा कि जिन योजनाओं को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, उनकी निविदा प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जाए। साथ ही पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों को शीघ्र संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर उनका उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि परिसंपत्तियाँ निष्प्रयोज्य न रहें।

बैठक में विकास कार्यों के दौरान स्थानीय परंपराओं, जैव विविधता तथा पारिस्थितिक संतुलन को प्राथमिकता देने को कहा गया। युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु स्वयंसेवी संगठनों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के माध्यम से उन्हें 'आदर्श चम्पावत' अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए गए। बैठक में SP अजय गणपति, ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, PWD चंपावत खंड के EE मोहन चंद्र पलड़िया, CEO मेहरबान सिंह बिष्ट, CAO धनपत कुमार, DSTO दीप्तकीर्ति तिवारी सहित  अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.