एडवोकेट सुधीर चतुर्वेदी ने लोहाघाट में गांधी प्रतिमा के समक्ष किया UGC कानून का प्रतिकार
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) द्वारा लागू किए गए नए इक्विटी कानून 2026 का देश के कई हिस्सों में मुखर विरोध हो रहा है। विरोध के ये स्वर अब चंपावत में भी सुनाई देने लगे है। आज 27 जनवरी को लोहाघाट की गांधी प्रतिमा के सम्मुख एडवोकेट सुधीर चतुर्वेदी ने हाथ में UGC विरोधी पोस्टर के साथ इस नियम का विरोध किया।
कहा कि UGC कानून उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव का कानून है। जिसका वे पूरी तरह से विरोध करते हैं। उनका कहना था कि ये कानून एक पक्षीय है, जो समाज में दूरियां बढ़ाएगा। उन्होंने इस कानून को सवर्ण समुदाय के बच्चों के लिए अहितकारी बताते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की।
कहा कि सवर्ण छात्रों को अपनी पढ़ाई के दौरान डर के साए में रहना होगा कि कहीं कोई गलत शिकायत न कर दे, क्योंकि झूठी शिकायत करने वाले पर कोई सजा और जुर्म का प्रावधान नहीं है। जिस पर आरोप लगेगा, उसे ही साबित करना होगा कि वो निर्दोष है। एडवोकेट चतुर्वेदी ने लोगों से अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए UGC बिल का विरोध करने की अपील की है।
UGC ने उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के उद्देश्य से 15 जनवरी 2026 से उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम लागू किए हैं।
© 2026. All Rights Reserved.