Wednesday Aug 5, 2026

पिछले साल 9 अक्टूबर को चंपावत जिले में आखिरी बार बरसे थे मेघ

उम्मीदों के अनुरूप बारिश नहीं होने से काश्तकार मायूस

देवभूमि टुडे

चंपावत। सुबह हल्की धूप के बाद बादल और फिर बारिश। चंपावत में आज 23 जनवरी को आखिर 105 दिन बाद मेघ बरसे। पहली बार बारिश होने से किसानों सहित तमाम लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं यह बारिश खेत-खलिहान से लेकर जंगलों की हिफाजत, जल संरक्षण और सेहत तक के लिए मुफीद है।

बारिश से तापमान में भी कमी आई है। चंपावत में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा गिरने से ठंड बढ़ी, तो कई जगह लोग अंगीठे में आग सेंकते रहे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.