Wednesday Dec 17, 2025

कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में मिला ये सम्मान 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। मां भगवती धाम क्वारसिंह अमोड़ी के केशव दत्त जोशी को शोध कार्य के लिए डॉक्टरेट की डिग्री से नवाजा गया। उन्हें ये सम्मान 3 एवं 4 नवंबर को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में उन्हें ये सम्मान दिया गया। 

डॉ. जोशी ने शोध कार्य कुमाऊं विश्वविद्यालय की प्रोफेसर लज्जा पंत भट्ट के निर्देशन में किया।

पांचवी तक की पढ़ाई लड़ाबोरा क्वारसिंह के प्राइमरी स्कूल में करने के बाद डॉ. जोशी ने छठवीं से स्नातक तक की पढ़ाई दिल्ली शारदा देवी संस्कृत विद्यापीठ दरियागंज से की। दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए संस्कृत की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की। 

योग, हिंदी एवं संस्कृत तीन विषयों में एमए करने के साथ ही बीएड, यूटेट, सीटेट, यूसेट, नेट आदि राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय परीक्षाओं को पास करने के साथ करीब 40 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, कार्यशाला, व्याख्यानमाला आदि में शोधपत्र प्रस्तुति, मुख्य वक्ता, संयोजक एवं प्रतिभागी आदि के रूप में हिस्सा लेने के साथ 12 यूजीसी केयर लिस्टिड, रिव्यूड  रिसर्च पेपर एवं आईएसबीएन बुक में शोध लेख आदि प्रकाशित कर चुके हैं। विद्यार्थी जीवन में केशव दत्त जोशी ने 158 से अधिक प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त करने के साथ ही संगीत विषय से चार वर्ष का डिप्लोमा भी किया है। 

डॉ. जोशी ने इस शोध कार्य के लिए अपने मां-पिता, गुरुजनों, मित्रों के अलावा अपनी पत्नी पूजा जोशी को दिया। डॉ. जोशी बीते 10 वर्षों से महाविद्यालय में संविदा के तहत सहायक प्राध्यापक संस्कृत के रूप में सेवा दे रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए उनके माता-पिता, सास-ससुर, ताऊ व चाचा के अलावा उत्तराखंड के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर जोशी, छतकोट की ग्राम प्रधान रेखा बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बोहरा, कैलाश चन्याल आदि ने प्रशंसा की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.