Wednesday Feb 4, 2026

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री

लोगों की सुनीं समस्याएं, ढिलाई सामने आने पर लगाई फटकार, त्वरित गति से समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम जनहित के क्षेत्र में मील का पत्थर है। इस कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक तक सीधे पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को लोहाघाट के कोलीढेक में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और कई का मौके पर ही समाधान कराया। उन्होंने ढिलाई सामने आने पर कई अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

समस्याएं सुनतीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में आज 17 जनवरी को हुए बहुउद्देश्यीय शिविर में रेखा आर्या ने जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रम में उठी समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान 70 से अधिक शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। स्थानीय लोगों ने टूटी नालियों और सड़कों के निर्माण, पेंशन लाभ, फसलों की सुरक्षा हेतु तारबाड़, नियमित पेयजल आपूर्ति, राशन कार्ड, खेल मैदान निर्माण जैसी विभिन्न समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। चिकित्सा विभाग द्वारा ने 230, पशुपालन विभाग ने 20, आयुष/होम्योपैथी विभाग ने 177, डेयरी विभाग ने 43, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 6, पंचायती राज विभाग ने 5, ग्राम्य विकास विभान ने 5, महिला एवं बाल विकास ने 10, राजस्व विभाग ने सात, सहकारिता विभाग ने 22, कृषि विभाग ने 15, उद्यान विभाग ने 42, मत्स्य विभाग ने 30, समाज कल्याण विभाग ने 15, पूर्ति विभाग ने 12, श्रम विभाग ने 21 ग्रामीणों को लाभ प्रदान किया।

18 लोगों का आधार पंजीकरण व संशोधन एवं समान नागरिक संहिता के तहत पंजीकरण किया गया। 12 लोगों की राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराई गई। तीन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए और 12 लोगों को श्रम कार्ड जारी किए गए। पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई।

ये रहे मौजूद: 

शिविर में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया,  मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, ‌ पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, सचिन जोशी, सुभाष बगौली, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, बाराकोट प्रमुख सीमा आर्या, DM मनीष कुमार, CDO जीएस खाती, BDO कवींद्र सिंह रावत सहित कई जनप्रतिनिधि।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.