हरेला क्लब का दो दिवसीय उत्तरायणी मेला
छात्र-छात्राओं की एकल और ग्रुप डांस प्रतियोगिताएं भी हुईं
स्टॉलों में बने पहाड़ी व्यंजनों के जायके के साथ बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। हरेला क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी मेले की सांस्कृतिक संध्या में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्थानीय कलाकारों ने भी जलवा बिखेरा। दूसरे दिन के कार्यक्रमें की शुरुआत पूर्व प्रधानाचार्य अंबादत पंत और पूर्व प्रधानाचार्या शांति भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि उत्तरायणी मेला कुमाऊंनी संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज 15 जनवरी को विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की सब जूनियर व जूनियर वर्ग में डांस प्रतियोगिता आयोजित हुई।



खटीमा के दल नायक अशोक सिंह खनका के साथ आई सांस्कृतिक टीम पंखुड़ी थारू सांस्कृतिक समिति ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। अल्मोड़ा संस्कार सांस्कृतिक समिति के कलाकारों ने भी खूबसूरत प्रस्तुतियां दीं। हल्द्वानी के विजय मेहता और दीप्ति जोशी ने हिंदी के सदाबहार गीत गाए। देर रात तक चले इस आयोजन में लोक गायन, नृत्य और पारंपरिक संगीत की शानदार झलक देखने को मिली।
वहीं मेले में लगे स्टॉलों में दर्शकों ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद का लिया। बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। छात्र-छात्राओं की जूनियर एवं सीनियर वर्ग की एकल व ग्रुप डांस प्रतियोगिताएं हुईं। हरेला क्लब के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद के संचालन में हुए कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अजय गुरुरानी, सचिव एम एन जोशी, राजेंद्र खर्कवाल, हेम कलखुड़िया, उमेद सिंह नेगी, प्रदीप देउपा, किशोर खर्कवाल, अनिल चंद, डीडी धामी, माधवानंद जोशी, प्रदीप, अनिल गड़कोटी, डीडी भट्ट, हेमा वर्मा, रेखा पांडे, नीरू बिष्ट सहित हरेला क्लब महिला विंग की तमाम पदाधिकारी मौजूद रहीं। क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से इलाहाबाद निवासी अरुण और लखीमपुर खीरी निवासी आशा की शादी कराई गई।
© 2026. All Rights Reserved.