Wednesday Feb 4, 2026

जमीन में बैठे, ग्रामीणों संग खाया खाना, बुजुर्ग दिव्यांग को पहनाई कान की मशीन

हेलागोठ के एक दिन बाद तल्लादेश के नीड़ में लगाई रात्रि चौपाल

गांव की लाइब्रेरी में ठंड से बचाव की व्यवस्था, तारबाड़, पेयजल समस्या के समाधान, ओपन जिम, सोलर लाइट आदि मांगें ग्रामीणों ने रखी

देवभूमि टुडे

चंपावत/तल्लादेश। मैदान के हेलागोठ गांव के एक दिन बाद 14-15 जनवरी की रात हेलागोठ से करीब 120 किलोमीटर दूर तल्लादेश के नीड़ में रात्रि चौपाल। DM मनीष कुमार की इस नई सोच, नए नजरिए से ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है। गांव की लाइब्रेरी में ठंड से बचाव के लिए ब्लोअर/हीटर की व्यवस्था, तारबाड़ निर्माण, पेयजल समस्या के समाधान, युवाओं के लिए ओपन जिम, सोलर लाइट सहित कई मांगें ग्रामीणों ने रखी गईं। 

रात्रि चौपाल में DM ने गांव की दिव्यांग वृद्ध महिला श्रीमती परू देवी के घर जाकर उन्हें व्हीलचेयर और कंबल देने के साथ उनके कानों में श्रवण यंत्र भी पहनाया। 'मेरे लिए आप सब लोग परेशान हो गये' कहते हुए भावुक हुई परू देवी की आंखों में खुशी और उम्मीद के आंसू थे। DM ने बुजुर्ग दिव्यांग महिला सहित अन्य ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

नीड़ में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते DM मनीष कुमार 

DM ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शीर्ष प्राथमिकताओं में है।  अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता से तेजी से लोगों के काम करने के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में 2 ग्रामीणों को कान की मशीन, 2 ग्रामीणों को व्हीलचेयर तथा अन्य जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल बांटे। ग्रामीणों को राशन कार्ड के KYC, आधार संशोधन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि बेटियों की पढ़ाई किसी भी परिस्थिति में बीच में न रोकी जाए।

रात्रि चौपाल के दौरान DM ने ग्रामीणों के साथ बैठकर खाना भी खाया। महिलाओं ने बाबा गुरुगोरखनाथ जी की फोटो भेंट की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय कुमार, ग्राम प्रधान निर्मला पांडेय, BDO अशोक अधिकारी, राजस्व निरीक्षक दीनदयाल वर्मा, उप निरीक्षक जीवन भट्ट, जीवन सिंह रिंगवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.