Monday Mar 16, 2026

चंपावत में 16 मार्च को नहीं मिलेगा सिलिंडर

चंपावत, लोहाघाट व टनकपुर में छुट्टी में भी बंटे सिलिंडर, गैस वितरण केंद्रों के अलावा डिलीवरी प्वाइंट्स में भी हुआ वितरण

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत गैस वितरण केंद्र ने रविवार की छुट्टी के बावजूद 15 मार्च को LPG सिलिंडरों का वितरण किया। गैस केंद्र के अलावा 3 (खटकाना पुल मादली और छतार) डिलीवरी प्वाइंट में भी सिलिंडर बांटी गई। चंपावत गैस वितरण केंद्र में सुबह 7 बजे से कतार लगना शुरू हुआ। अधिकांश लोगों को सिलिंडर मिला, लेकिन 55 लोगों का नंबर आने से पहले ती सिलिंडर खत्म हो गए। 

नाराज उपभोक्ताओं को समझाते गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक दयाल सिंह रावत (ऊपर) एवं नाराज उपभोक्ताओं को समझाती DSO प्रियंका भट्ट। 

चंपावत गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक दयाल सिंह रावत ने बताया कि आज रविवार को कल 666 सिलेंडर बांटे गए। इसके बावजूद 55 लोगों का आज भी सिलिंडर का इंतजार खत्म नहीं हुआ। सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज कई लोगों ने एजेंसी की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट और गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक दयाल सिंह रावत के सम्मुख अपने गुस्से का इजहार किया। दोनों अधिकारियों ने नाराज उपभोक्ताओं को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए मंगलवार को सिलिंडर की होम डिलीवरी का भरोसा दिलाया।

टनकपुर और बनबसा में भी डिलीवरी प्वाइंट व डोर-टू-डोर व्यवस्था से रसोई गैस के 558 सिलिंडर और लोहाघाट में 215 बांटे गए। प्रबंधक उमेश सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में गोदाम में 392 घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का स्टॉक है। DM मनीष कुमार LPG सिलिंडर वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

कल नहीं बंटेंगे चंपावत में सिलिंडर:

गैस बॉटलिंग प्लांट रविवार को बंद होने से सिलिंडर आपूर्ति कल सोमवार को नहीं होगी। चंपावत गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि इस कारण कल 16 मार्च को चंपावत गैस वितरण केंद्र में सिलिंडर नहीं बंटेंगे। मंगलवार के लिए सिलिंडर की 4 गाड़ियों की डिमांड की गई है।

चंपावत में लाइन में लगे लोग।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.