मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की संस्तुति
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। प्रदेश की सियासत में भूचाल लाने वाले अकिता भंडारी मामले की CBI (केंद्रीय जांच ब्यूरो) जांच होगी। आज 9 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच की संस्तुति की है। कहा गया कि अंकिता भंडारी के माता-पिता के आग्रह और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अंकिता भंडारी प्रकरण की CBI जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की गई है।
अंकित भंडारी मामले में पिछले महीने BJP के एक पूर्व विधायक और एक महिला की वायरल हुई ऑडियो क्लिप में VIP के रूप में भाजपा से जुड़े एक बड़े नेता के नाम का जिक्र आया था। जिसके बाद कांग्रेस, UKD और कई अन्य संगठनों ने VIP के नाम के खुलासे और CBI जांच की मांग को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा इस मांग का लगातार विरोध करती रही। उसका कहना था कि अंकिता मामले में सरकार ने सखत व निष्पक्ष कार्रवाई की है। जिस कारण इस मामले के तीन आरोपियों को उम्र कैद की सजा भी हुई। 6 जनवरी को CM से देहरादून में मुलाकात के दौरान अंकिता के माता-पिता ने VIP के नाम का खुलासा व CBI जांच की मांग की थी। और अब सरकार ने CBI जांच की संस्तुति की सिफारिश कर दी है
ऋषिकेश के एक रिजॉर्ट में रिसेप्सनिस्टअंकिता भंडारी 18-19 सितंबर 2022 को गायब होने के बाद 24 सितंबर को उसका शव चीला नहर से मिला था। कोटद्वार कोर्ट ने 30 मई 2025 को मुख्य आरोपी पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कांग्रेस का आरोप था कि SIT जांच अधूरी है और असली दोषियों को बचाने के लिए साक्ष्य मिटाए गए हैं।
© 2026. All Rights Reserved.