Wednesday Feb 4, 2026

संकट निवारण के लिए हुआ श्रीगणेश पूजन

सुख-शति के साथ नौनिहालों की लंबी उम्र की कामना

देवभूमि टुडे

चंपावत। संकटचौथ पर्व पर्वतीय क्षेत्रों में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। महिलाओं ने उपवास रखकर प्रथम देव श्रीगणेश का विधिवत पूजन किया। पारिवारिक संकट निवारण के साथ ही सुख-शांति और नौनिहालों की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर घरों में वैदिक मंत्रों के साथ शंखध्वनि गुंजायमान रही।

चंपावत के मादली गांव में पूजन करती महिलाएं।

माघ कृष्ण पक्ष और भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सनातन धर्म के अनुयायी संकटचौथ के रूप में मनाते हैं। पंडित कुलदीप कुलेठा ने बताया कि इस दिन महिलाएं उपवास रखकर श्रीगणेश का विशेष पूजन कर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं।

पारिवारिक सुख शांति, कष्टों के निवारण और नौनिहालों की लंबी उम्र की कामना को लेकर यह व्रत किया जाता है। विभिन्न क्षेत्रों में पंडित दीपक कुलेठा, पंडित दिनेश तिवारी, पंडित बसंत पांडेय, पंडित सतीश जोशी, पंडित बसंत जोशी, पंडित उमा शंकर कुलेठा, पंडित सुरेश पांडेय, पंडित शंकर कुलेठा, पंडित मोहन पांडेय, पंडित कीर्ति बल्लभ सक्टा,

पंडित कमल पांडेय सहित पुरोहितों ने विधि-विधान से यजमानों के आवासों में वैदिक मंत्रों के बीच विशेष पूजन कराया। इस मौके पर मंदिरों में भक्तों ने शीश नवाते हुए सुख-शांति की कामना की।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.