Wednesday Feb 4, 2026

उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने चंपावत के मुख्य शिक्षाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने कहा कि छात्रवृत्तियों की राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से स्थानांतरित करने में दुश्वारी हो रही है। इस दिक्कत को दूर करने के लिए संगठन ने आज 5 जनवरी को मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा कि यदि अन्य जिलों की तरह व्यवस्था लागू नही होने पर धनराशि समर्पित होती है, तो इसके लिए मिनिस्ट्रीयल कार्मिक जिम्मेदार नही होगे।

कहा गया कि विभिन्न छात्रवृत्तियों की धनराशि DBT के माध्यम से स्थानांतरित करने में 5 वजह से कठिनाई आ रही है। विभाग से जल्द से जल्द इनके निदान की मांग की है। एसोसिएशन ने अन्य जिलों की तरह विद्यालय स्तर पर DBT के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित करने की व्यवस्था करने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी और महामंत्री हिमांशु मुरारी के नेतृत्व में मुख्य शिक्षाधिकारी के साथ हुई वार्ता में फेडरेशन के महामंत्री जीवन चंद्र ओली, संरक्षक कैलाश नाथ महंत, उपाध्यक्ष लोचन कुमार त्रिपाठी आदि शामिल थे।CEO मेहरबान सिंह बिष्ट का कहना है कि छात्रों के अभिभावकों से बैंक खातों को आधार लिंक कराने सहित सभी जरूरी खामियां दूर करने को कहा गया हैं। 

चंपावत के CEO को ज्ञापन देते संगठन के पदाधिकारी।

इन कारणों से हो रही दुशवारी:

1.कई छात्र-छात्राओं के खाते नही है। यदि खुले भी है तो आधार से लिंक नही है।

2.कतिपय छात्र-छात्राएँ नेपाली मूल के होने के कारण उनके खाते नही खुले है।

3.छात्र-छात्राओं के खाते तो खुले है परन्तु वे वर्तमान में सक्रिय नही है।

4.एकमात्र विकास खण्ड चम्पावत में 7500 से अधिक छात्र-छात्राओं को पार्टी बनाना संभव नही हो पा रहा है।

5.चंपावत उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में कार्मिकों की कमी होने के कारण ऑनलाईन डाटा में अत्यधिक समय लगना।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.