चंपावत जिले में अंत्योदय सहित कुल 60 हजार राशनकार्ड धारक
जनवरी आया लेकिन नहीं मिल सका दिसंबर का सस्ता राशन
जनवरी में मिलेगा दोनों महीनों का चावल और गेहूं: DSO प्रियंका
देवभूमि टुडे
चंपावत। आज नए साल 2026 की 2 तारीख हो गई है, लेकिन साल 2025 के अंतिम माह का सरकारी सस्ते गल्ले का राशन नहीं मित सका है। इस कारण इस राशन पर निर्भर लोगों की परेशानी बढ़ी है। वे महंगा राशन खरीदने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं में राशन नहीं मिलने से नाराजगी है।
चंपावत जिले में 5800 अंत्योदय, 29172 PHH और SSY श्रेणी के करीब 25 हजार कार्डधारक हैं। इन तमाम कार्डधारकों को दिसंबर 2025 का राशन (चावल व गेहूं) नहीं मिल सका है। साथ ही MDM योजना का चावल भी नहीं बंट सका है। इससे कमजोर आर्थिक हालात वाले लोगों को दुश्वारी हो रही है। कहा कि राशन नहीं मिलने से वे बाजार से महंगा आटा, चावल खरीदने को मजबूर हैं।
संजय चौड़ाकोटी, जयदत सहित कई उपभोकाओं का कहना है कि न तो सस्ते गल्ते की दुकान से राशन मिल रहा है और नहीं पूर्ति विभाग या प्रशासन ने राशन नहीं मिलने का कारण बताया है। विभाग के इस रवैये से ग्रामीणों में नाराजगी भी है।
वहीं जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि FRK (Fortified Rice Kernels) चावल की आपूर्ति नहीं होने से चंपावत सहित पूरे राज्य में दिसंबर का वितरण नहीं हो सका है। जनवरी के पहले हफ्ते में इस चावल के आने की संभावना है। जनवरी में जनवरी के साथ दिसंबर माह का चावल और गेहूं वितरित किया जाएगा।
© 2026. All Rights Reserved.