Wednesday Feb 4, 2026

बकाएदारी हटाने सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर चंपावत कलक्ट्रेट में किसानों ने दिया धरना  

मांगाें को लेकर प्रदर्शन भी किया

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले के पाटी व चंपावत क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान को आज पहली जनवरी को सबका विकास पार्टी ने धरना दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद विभिन्न मांगों पर कार्रवाई करने के लिखित आश्वासन के पश्चात शाम को आंदोलन खत्म हो गया।

दुबड़ समिति के किसानों और छोटे कारोबारियों की बकाएदारी हटाए जाने सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्र के किसानों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया था।

जिसमें कृषकों का ऋण जमा अनुपात ठीक किए जाने, बकाएदारी हटाने, फसली ऋण में बीमा कराने, समिति के पूर्व सचिव जय राम और अन्य की ओर से गबन की SIT जांच किए जाने, दुबड़ समिति के सचिव वासुदेव जोशी को समिति से हटाकर स्थानांतरित करने, समिति के सभी लेनदेन पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की पाटी शाखा से स्थानांतरित कर दुबचौड़ा में खुली नई बैंक शाखा में शिफ्ट किए जाने की मांग की।

धरना देने वालों में केशव दत्त, चूड़ामणि भट्ट, त्रिभुवन सकलानी, नवीन भट्ट, हरीश चंद्र, केशव राम, नारायण दत्त, हर सिंह, जय राम, खष्टीबल्लभ, शिवराज बोहरा, चेत सिंह, प्रयाग दत्त, भुवन सिंह, आनंद बल्लभ, रमेश राम, भुवन मिश्रा, काशीराम, छत्तर राम, हरीश राम, दयानंद, भगवान सिंह हयात सिंह बोहरा आदि ग्रामीण शामिल थे।

वैसे किसानों ने मार्च-अप्रैल 2025 में भी दुबड़ समिति में वित्तीय अनियमितता को लेकर किसानों ने 52 दिनों तक आंदोलन किया था। लेकिन किसानों की बकाएदारी का अभी तक समायोजन नहीं हो पाया है।

डीएम मनीष कुमार ने धरनास्थल पर आंदोलनकारियों से वार्ता कर समस्याओं कं समाधान का भरोसा दिया। बाद में सहकारी समितियों के AR प्रेम प्रकाश ने सभी 6 मांगों पर की जा रही कार्रवाई की लिखित रूप से जानकारी दी। सचिव का एक हफ्ते में स्थानांतरण, समिति के लेनदेन को दुबचौड़ा शाखा से करने के लिए 2 दिन के भीतर पत्र व्यवहार करने पर सहमति जताई। वहीं अन्य 4 मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया गया। जिसके बाद आंदोलन खत्म कर दिया गया।

प्रदर्शन करते किसान, आश्वासन व मांग पत्र।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.