चंपावत विधानसभा क्षेत्र का टनकपुर में हुआ अटल स्मृति सम्मेलन
वाजपेयी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर हुई चर्चा
देवभूमि टुडे
चंपावत/ टनकपुर। उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं थे, बल्कि दूरदर्शी राष्ट्र निर्माता भी थे। उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया। पोखरण परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज, ग्राम सड़क योजना जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना भी वाजपेयी की ऐतिहासिक देन है, जिनके नेतृत्व में पहाड़ के लोगों के लंबे संघर्ष को सम्मान मिला।
भारत रत्न पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती कार्यक्रम अटल स्मृति सम्मेलन में टनकपुर पालिका सभागार में आज 30 दिसंबर को जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत की अध्यक्षता में हुए चंपावत विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता
उपाध्यक्ष पांडेय ने कहा कि आज CM पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में किए जा रहे विकास कार्य अटल जी की सोच और विजन से प्रेरित हैं। जिनमें सीमांत क्षेत्रों का विकास, युवाओं को रोजगार, मजबूत बुनियादी ढांचे से सशक्त उत्तराखंड की नींव मजबूत हो रही है।



सम्मेलन में पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज सिंह कठायत, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, सुभाष बगौली आदि ने कार्यकर्ताओं को अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा संगठन का इतिहास बताया। जिला महामंत्री पूरन महरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, ज्येष्ठ उप प्रमुख भुवन पांडेय, कनिष्ठ उप प्रमुख राजेश जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, टनकपुर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, चंपावत पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, बनबसा नगर पंचायत की अध्यक्ष रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवंर, महामंत्री कुमुद जोशी, पूर्व प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रोहिताश अग्रवाल के अलावा चंपावत विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों के पदाधिकारी, सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, शक्ति केंद्रों के संजोयक व प्रभारी, सभी बूथ अध्यक्ष व प्रभारी तथा सैंकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।



© 2026. All Rights Reserved.